मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

बक्सर में एसपी शुभम आर्य की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर।

क्राइम मीटिंग में भाग लेते एसपी शुभम आर्य और सदर डीएसपी गौरव पांडेय।

बक्सर में एसपी शुभम आर्य की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न अनुमंडलों के पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान एसपी ने थाना-वार अपराध की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान लंबित कांडों के निष्पादन, गंभीर एवं विशेष प्रकृति के मामलों की प्रगति, वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सदर डीएसपी गौरव पांडे, डुमरांव डीएसपी भास्कर रंजन, मुख्यालय डीएसपी अनिल कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष संभव भगत, औद्योगिक थानाध्यक्ष सोनू पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एसपी शुभम आर्य ने सभी पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने तथा फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित पुलिस गश्ती और वाहन जांच अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर भी जोर दिया।

एसपी ने कहा कि आमलोगों की सुरक्षा एवं सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखें और पुलिस-पब्लिक समन्वय को और बेहतर बनाएं। आमलोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

← प्रमुख खबरें पढ़ें