नावानगर। बासुदेवा थाना क्षेत्र के कोइरटोला गांव के समीप रविवार की देर रात अपराधियों ने 35 वर्षीय सुखारी सिंह की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी।
सोमवार सुबह युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक स्व. जनार्दन सिंह का पुत्र था।बताया जाता है कि अपराधियों ने युवक का सिर कुचलने के साथ हाथ-पैर भी काट दिए थे। उसका बायां पैर भी कटा हुआ था, जिसका हिस्सा घटनास्थल से गायब बताया जा रहा है।
सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-120 जाम कर दिया।सूचना पर बासुदेवा सहित नावानगर, सिकरौल, कोरानसराय और मुरार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।




