बक्सर। टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से पटना जा रही टाटा हैरियर कार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। सभी लोग पूर्व सांसद आरके सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए पटना जा रहे थे।घटना की जानकारी मिलते ही कृष्ण शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए कार सवार सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे कृष्ण शर्मा ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां घायल को प्राथमिक उपचार दिलाया गया।कार चालक की पहचान सोनेलाल साह (42 वर्ष), पिता दिलबहाल साह के रूप में हुई है। वहीं, गाड़ी के मालिक जय सिंह (40 वर्ष), पिता बलदेव सिंह, निवासी उत्तम नगर, नई दिल्ली बताए गए हैं।




