बक्सर। जिले के जोगिया गांव में लक्ष्मी-गणेश पूजा के अवसर पर भारतीय युवा क्लब की ओर से राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि डॉ. दुर्गाचरण मिश्रा ने एसडीएम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा।
डॉ. दुर्गाचरण मिश्रा ने कहा कि जोगिया उनकी जन्मभूमि है और पंचायत को विकसित बनाना उनका संकल्प है। जनप्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी मिलने के बाद गांव में छठ घाट का निर्माण, मृत सागर पोखरा पर लोगों के टहलने के लिए ट्रैक, विभिन्न सड़कों और नालियों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
आने वाले दिनों में पुस्तकालय, जिमखाना, खेल मैदान और विवाह मंडप का निर्माण कराने की योजना है।वहीं, एसडीएम डॉ. राजीव कुमार ने जोगिया पंचायत में ट्रामा सेंटर, खेल मैदान और पुस्तकालय निर्माण की दिशा में जल्द पहल करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में भारतीय युवा क्लब के सदस्यों सहित पढ़ाकू मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, सोनू गुप्ता, भोलू मिश्रा, सुनील प्रजापति, गणेश यादव, गुड्डू मिश्रा, कन्हैया मिश्रा, राजेश पांडेय, विनोद गौड़, अमित मिश्रा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।




