मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

बैरी में अंधाधुंध फायरिंग में तीन जख्मी, हालत गंभीर।

बक्सर। इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बैरी गांव में मंगलवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। गोलीबारी की इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

बैरी में अंधाधुंध फायरिंग में तीन जख्मी, हालत गंभीर। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बैरी गांव में मंगलवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई।

गोलीबारी की इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को पेट में गोली लगी है। सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, गांव में पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद ने मंगलवार की शाम हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इसमें बुल्लू तिवारी के पुत्र राजा तिवारी (38) को दो गोली, पवन तिवारी (40) को एक गोली तथा बचन तिवारी के पुत्र बृजमोहन तिवारी (50) को एक गोली लगी है।घटना के बाद दो घायलों को इटाढ़ी पीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।

वहीं, तीसरे घायल को सीधे सदर अस्पताल लाया गया। यहां से भी चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया।

घटना के बाद सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय पुलिस बल के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं। पुलिस आरोपितों की पहचान, गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी में जुटी है। गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें