मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

छठ गीतों की प्रस्तुति से गूंजा भोजपुरी लोकसंस्कृति का रंग, रत्न मानस ने बांधा समां।

बक्सर। भास्कर महोत्सव 2026 के तहत बुधवार को आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिवसीय निःशुल्क भोजपुरी चित्रकला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने किया।

छठ गीतों की प्रस्तुति से गूंजा भोजपुरी लोकसंस्कृति का रंग, रत्न मानस ने बांधा समां। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। भास्कर महोत्सव 2026 के तहत बुधवार को आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिवसीय निःशुल्क भोजपुरी चित्रकला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने किया।इस दौरान लोकगीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भोजपुरी संस्कृति की अनूठी छटा बिखेर दी।

कार्यक्रम में रत्न मानस द्वारा छठ महापर्व के पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी गीत प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को छठ की लोकपरंपरा और भक्ति भावना से जोड़ दिया। वहीं आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों कृष्णा, अभिमन्यु, प्रभात, राहुल और सत्यम ने भी छठ गीतों की प्रस्तुति दी। उच्च विद्यालय जासो के छात्र-छात्राओं ने छठ गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने बच्चों को छठ महापर्व की महत्ता, भोजपुरी लोकसंस्कृति और कला की समृद्ध परंपरा के बारे में बताया।

उन्होंने बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा निखारने और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों के बीच चित्रकला सामग्री का वितरण भी किया गया।यह प्रशिक्षण 11 से 13 नवंबर तक चलेगा।

इसका समापन सह कला प्रदर्शनी 13 नवंबर को अपराह्न 2:30 बजे रामरेखा घाट स्थित लाइट एंड साउंड परिसर में होगा। मौके पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, चित्रकला प्रशिक्षक नीलम कुमारी, कमलेश कुंदन, रूपा कुमारी, सौरभ कुमार, सुनीता कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

← प्रमुख खबरें पढ़ें