मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

जेल की सलाखों के पीछे भी गूंजेंगे छठी मइया के गीत, 14 बंदी करेंगे महाव्रत।

केंद्रीय कारा और ओपन जेल में 13 पुरुष बंदी रखेंगे छठ का व्रत, महिला जेल की एक बंदी भी करेंगी सूर्योपासना; बंदियों के लिए जेल परिसर में तैयार हो रहा छठ घाट, पूजा सामग्री की व्यवस्था में जुटा प्रशासन।

जेल की सलाखों के पीछे भी गूंजेंगे छठी मइया के गीत, 14 बंदी करेंगे महाव्रत। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। आस्था के आगे न ऊंची दीवारें मायने रखती हैं और न ही सलाखों का पहरा। लोकआस्था के महापर्व छठ का उल्लास इस बार बक्सर के कारागारों में भी देखने को मिलेगा।

शहर और गांवों में जहां छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं, वहीं जेल की चारदीवारी के भीतर भी सूर्योपासना की तैयारी चल रही है। केंद्रीय कारा, ओपन जेल और महिला जेल में कुल 14 बंदी इस बार छठ महापर्व का कठिन व्रत करेंगे। इनमें 13 पुरुष और एक महिला बंदी शामिल हैं। बंदियों की आस्था को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से छठ घाट तैयार कराने से लेकर पूजा सामग्री उपलब्ध कराने तक की व्यवस्था की जा रही है।

जेल अधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने बताया की केंद्रीय कारा में आठ व बबीता कुमारी ने बताया की ओपन जेल में पांच पुरुष बंदी छठ व्रत कर रहे हैं। वहीं महिला जेल में वैशाली जिले की रहने वाली एक महिला बंदी भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान करेंगी।

इस तरह तीनों कारागारों को मिलाकर कुल 14 बंदी भगवान भास्कर और छठी मइया की आराधना करेंगे। इसके लिए जेल परिसर में घाट का निर्माण और साफ-सफाई कराई जा रही है। साथ ही व्रतियों की जरूरत के अनुसार पूजा सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है।

घर-परिवार से दूर, लेकिन आस्था में नहीं आएगी कमी जेल की चारदीवारी के भीतर रहकर भी बंदी अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े रहेंगे। छठ व्रत करने वाले बंदियों को पर्व के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन विशेष इंतजाम कर रहा है। जेल प्रशासन का प्रयास है कि व्रतियों को स्वच्छता और शुद्धता के साथ पूजा करने का अवसर मिले। घाट को व्यवस्थित करने के साथ आसपास के परिसर को भी साफ कराया जा रहा है।

13 से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्वगौरतलब है कि छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होगी। 14 नवंबर को खरना के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करेंगे। 15 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा। जेल की सलाखों के पीछे भी इसी दौरान छठी मइया के गीत और सूर्योपासना की छटा देखने को मिलेगी।

← प्रमुख खबरें पढ़ें