मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

राजपुर में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, तीन घायल।

सोनपा गांव के पास i20 कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी; पुलिस ने शुरू जांच।

राजपुर में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, तीन घायल। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के पास गुरुवार को भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही राजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के भतउरा गांव के पांच युवक i20 कार से रामगढ़-मोहनिया की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान सोनपा गांव से तीन युवक बाइक पर सवार होकर मुख्य सड़क पर निकल रहे थे। तभी कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में बाइक सवार अरुण कुमार 22 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर में उसका दाहिना पैर भी कट गया। वहीं, बाइक सवार शिवम और शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी तरफ i20 कार में सवार इरफान, अरबाज और बादल की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कार सवार सम्राट कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य युवक की स्थिति और पहचान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें