मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

डुमरांव में गीता मोबाइल सेंटर से लाखों के मोबाइल चोरी, शटर ऊंचा कर दुकान में घुसे चोर।

बक्सर। डुमरांव नगर में चोरों ने गीता मोबाइल सेंटर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सोमवार की रात दुकान बंद होने के बाद अज्ञात चोरों ने मुख्य शटर को ऊंचा कर अंदर प्रवेश किया और आईफोन समेत दर्जनों महंगे मोबाइल लेकर फरार हो गए।

डुमरांव में गीता मोबाइल सेंटर से लाखों के मोबाइल चोरी, शटर ऊंचा कर दुकान में घुसे चोर। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। डुमरांव नगर में चोरों ने गीता मोबाइल सेंटर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सोमवार की रात दुकान बंद होने के बाद अज्ञात चोरों ने मुख्य शटर को ऊंचा कर अंदर प्रवेश किया और आईफोन समेत दर्जनों महंगे मोबाइल लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, चोरों ने मोबाइल के डिब्बों से फोन और चार्जर निकाल लिए तथा खाली बॉक्स दुकान में ही छोड़ दिए।

मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक ने सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के अनुसार, चोरी की वारदात करीब सुबह 3:30 बजे हुई। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

फिलहाल चोरी गए मोबाइल और अन्य सामान की कुल कीमत का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस जांच के बाद ही घटना में शामिल आरोपियों के बारे में जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

← प्रमुख खबरें पढ़ें