बक्सर। छठ महापर्व के अवसर पर शनिवार को बक्सर नगर स्थित पंचमुखी महावीर मंदिर के समीप भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित पांडेय के नेतृत्व में छठ व्रतियों के बीच सूप, फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अमित पांडेय ने छठ व्रतियों को अपने हाथों से पूजन सामग्री वितरित कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय राय, बक्सर नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष ज्वाला सैनी सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इनमें अजय वर्मा, रोहित मिश्रा, बाल बच्चन पाठक, अश्विनी राय, अमरनाथ जायसवाल, सौरभ तिवारी, अभिनंदन सिंह, उमाशंकर राय, अंशु पांडेय, तारकेश्वर राय, सोनू सिंह, सुमन श्रीवास्तव, अनिल राणा, शिवजी चौधरी, पंकज उपाध्याय, सौरभ चौबे एवं महावीर गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।




