बक्सर, 14 नवंबर। शहर के फाउंडेशन स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को सत्र 2027-28 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं नामांकन प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विद्यालय के नए प्रोस्पेक्टस का विमोचन प्ले ग्रुप के नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों कराया गया।
कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी विंग की शिक्षिकाओं ने भी विशेष सहभागिता निभाई।विद्यालय की इस पहल के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज त्रिगुण ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। बचपन में मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के ज्ञान, सोचने-समझने की क्षमता और व्यक्तित्व विकास की मजबूत नींव तैयार करती है।
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन स्कूल की 18 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा में अभिभावकों का विश्वास और पूर्ववर्ती विद्यार्थियों की उपलब्धियां विद्यालय की सबसे बड़ी पूंजी हैं। यहां के कई पूर्ववर्ती विद्यार्थी आईआईटी, नीट, एनडीए, बीपीएससी सहित सेना और पुलिस की प्रतिष्ठित सेवाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों की प्रतिभा पहचानकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सकारात्मक वातावरण और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।प्राचार्य ने नए सत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सत्र 2027-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9241842711, 9241842712 और 9241842713 पर संपर्क किया जा सकता है।




