मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

महादलित बस्ती में दीपावली की खुशियां बांटने पहुंचीं डीएम साहिला, दीये और मिठाइयां बांटकर परिवारों को दी शुभकामनाएं।

बक्सर। दीपावली के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश देने के लिए जिला पदाधिकारी साहिला रविवार को बक्सर प्रखंड के छोटका नुआंव स्थित महादलित बस्ती पहुंचीं। यहां उन्होंने स्थानीय परिवारों के बीच दीये और मिठाइयों का वितरण कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

महादलित बस्ती में दीपावली की खुशियां बांटने पहुंचीं डीएम साहिला, दीये और मिठाइयां बांटकर परिवारों को दी शुभकामनाएं। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। दीपावली के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश देने के लिए जिला पदाधिकारी साहिला रविवार को बक्सर प्रखंड के छोटका नुआंव स्थित महादलित बस्ती पहुंचीं।

यहां उन्होंने स्थानीय परिवारों के बीच दीये और मिठाइयों का वितरण कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बस्ती के लोगों को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम साहिला ने स्थानीय निवासियों से संवाद किया और उनके बीच समय बिताया। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, समानता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। पर्व की वास्तविक खुशियां तभी सार्थक हैं, जब समाज के सभी वर्गों तक इसका उल्लास पहुंचे।

इस मौके पर डीएम ने जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए सभी के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने लोगों से सुरक्षित, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीपावली मनाने की अपील की।

डीएम ने पटाखे जलाते समय बच्चों की निगरानी करने, ज्वलनशील वस्तुओं से दूर दीये जलाने तथा बुजुर्गों, बच्चों और पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही ध्वनि और वायु प्रदूषण से बचने तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

← प्रमुख खबरें पढ़ें