मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

पिता के संस्कारों को सेवा के जरिए जीवंत रख रहे रंजन राय, पांचवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

रक्तदान करते रंजन राय व उपस्थित मेजर डॉक्टर पी के पांडेय।

पिता के संस्कारों को सेवा के जरिए जीवंत रख रहे रंजन राय, पांचवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। समाज का कोई भी व्यक्ति उनके कार्यों से आहत न हो और किसी की आंखों में आंसू न आएं, जीवन में हमेशा इसी सोच के साथ आगे बढ़ना। स्वर्गीय अक्षयवर नाथ राय ने अपने पुत्र रंजन राय को जीवन का यह अनमोल संदेश दिया था।

पिता की इसी सीख को अपना जीवन का संकल्प बनाकर रंजन राय आज भी जरूरतमंदों और असहाय लोगों की मदद में जुटे हैं। जिनका कोई सहारा नहीं है, उनके लिए खड़े होकर वे मानवता और सच्ची सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।

स्वर्गीय अक्षयवर नाथ राय की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र रंजन राय ने सेवा और समर्पण का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि जिन घरों में आर्थिक तंगी के कारण दीपावली पर दीपक नहीं जल पाएंगे, उन घरों तक पहुंचकर दीपक और मिठाई उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसी के घर की खुशियां अधूरी न रहें।

उनका उद्देश्य है कि समाज का कोई भी जरूरतमंद परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।पुण्यतिथि के अवसर पर मां तापेश्वरी देवी ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

इसमें कई युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया,वही रंजन राय ने भी 29वी बार रक्तदान किया रक्तदाताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया।

इस आयोजन के माध्यम से रंजन राय ने अपने पिता की स्मृति को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रखकर उसे सामाजिक सेवा, मानवता और परोपकार के कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया।

पिता के दिए संस्कारों को निभाते हुए वे आज भी जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने में जुटे हैं। वहीं देर रात तक रंजन राय के द्वारा गांव गांव में जाकर जरूरतमंदों को मिठाई और दिया का वितरण किया गया।

← प्रमुख खबरें पढ़ें