बक्सर। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जिला परिवहन विभाग ने अवैध एवं अनिबंधित नावों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत रमानिया के नेतृत्व में रामरेखा घाट सहित शहर के अन्य गंगा घाटों पर नावों की जांच की गई। इस दौरान बिना वैध निबंधन और सुरक्षा मानकों का पालन किए संचालित की जा रही एक अनिबंधित नाव को जब्त किया गया। नगर परिषद की टीम ने नाव को अपने कब्जे में लिया। वहीं, संबंधित नाव मालिक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जांच अभियान के दौरान नावों के निबंधन, फिटनेस प्रमाण पत्र, नाविकों के लाइसेंस और लाइफ जैकेट सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। डीटीओ ने नाव संचालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाने, लाइफ जैकेट रखने और वैध लाइसेंस के साथ ही नाव परिचालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूर्यास्त के बाद और खराब मौसम में नावों का परिचालन नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह अभियान नगर परिषद और अंचल कार्यालय के सहयोग से आगे भी जारी रहेगा।
बक्सर
रामरेखा घाट पर अवैध नाव जब्त, नाव संचालकों के खिलाफ चला जांच अभियान।
बक्सर। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जिला परिवहन विभाग ने अवैध एवं अनिबंधित नावों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत रमानिया के नेतृत्व में रामरेखा घाट सहित शहर के अन्य गंगा घाटों पर नावों की जांच की गई।




