बक्सर। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर के भाई-बहन चंदन कुमार साहनी और चांदनी कुमारी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले के साथ पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित 15वीं एएमपीसी एशियन बायथलॉन, ट्रायथलॉन एवं लेजर रन चैंपियनशिप-2026 में दोनों भाई-बहनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए।
दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है।इस उपलब्धि के बाद गांव पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान पांडेयपट्टी मंडल अध्यक्ष अजय भट्ट, बक्सर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह (अमित सिंह), चौसा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश राय, बक्सर नगर अध्यक्ष (पश्चिम) अजय वर्मा और कोरानसराय मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से जिले के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।




