बक्सर। सदर बक्सर स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में युवा शक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में छठ व्रतियों के बीच सूप, फल एवं पूजा सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुधाकर सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता राम जी सिंह ने अपने हाथों से छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरित की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में माताओं एवं बहनों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सांसद सुधाकर सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता राम जी सिंह ने छठ व्रतियों से मुलाकात कर उन्हें सूप, फल एवं पूजन सामग्री भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान छठ पर्व की आस्था और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला।आयोजकों ने कहा कि छठ महापर्व लोकआस्था, पवित्रता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन के माध्यम से व्रतियों की सहायता करना और पर्व की खुशियों को साझा करना उद्देश्य है।
मौके पर सभी छठ व्रतियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए छठी मइया से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।




