मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में 42 भूमिहीनों को मिली वास भूमि, महिलाओं के नाम पर हुई बंदोबस्ती।

बक्सर। सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में 42 भूमिहीन परिवारों को आवासीय प्रयोजन के लिए वास भूमि उपलब्ध कराई गई है। इस पहल से लंबे समय से जमीन के अभाव में रहने वाले गरीब परिवारों को अपना आशियाना बनाने की उम्मीद जगी है।

सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में 42 भूमिहीनों को मिली वास भूमि, महिलाओं के नाम पर हुई बंदोबस्ती। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में 42 भूमिहीन परिवारों को आवासीय प्रयोजन के लिए वास भूमि उपलब्ध कराई गई है। इस पहल से लंबे समय से जमीन के अभाव में रहने वाले गरीब परिवारों को अपना आशियाना बनाने की उम्मीद जगी है।

भूमि का लाभ पाने वालों में ज्यादातर पासवान, गोंड, कमकर, नट और कुशवाहा समाज के लोग शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रशासन की ओर से प्रयास किया गया है कि अधिकतर लाभुकों के नाम पर भूमि की बंदोबस्ती परिवार की महिला सदस्यों के नाम से की जाए। इससे महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलने के साथ ही परिवार में उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

वास भूमि उपलब्ध होने से लाभुकों में खुशी का माहौल है। लाभुकों ने इस पहल के लिए बिहार सरकार, संबंधित विभाग और सदर अंचलाधिकारी राहुल शंकर के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जमीन उपलब्ध होने से अब उन्हें अपने परिवार के लिए घर बनाने का अवसर मिल सकेगा।

← प्रमुख खबरें पढ़ें