मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

छठ महापर्व पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एसपी को सौंपा आवेदन, एफआईआर का निर्देश।

बक्सर। छठ महापर्व, सनातन धार्मिक परंपराओं और बिहार की महिलाओं के प्रति कथित अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में युवाओं ने पुलिस अधीक्षक को सामूहिक आवेदन सौंपा। यह पहल बक्सर विधायक आनंद मिश्र के निर्देश और मार्गदर्शन में की गई।

छठ महापर्व पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एसपी को सौंपा आवेदन, एफआईआर का निर्देश। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। छठ महापर्व, सनातन धार्मिक परंपराओं और बिहार की महिलाओं के प्रति कथित अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में युवाओं ने पुलिस अधीक्षक को सामूहिक आवेदन सौंपा। यह पहल बक्सर विधायक आनंद मिश्र के निर्देश और मार्गदर्शन में की गई। आवेदन मिलने के बाद एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।

आवेदन में स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के यूट्यूब चैनल पर 21 नवंबर को अपलोड किए गए वीडियो में छठ महापर्व के दौरान महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया गया है। युवाओं का कहना है कि 24 नवंबर को माफी वीडियो जारी करने के बावजूद मामले में कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

प्रतिनिधिमंडल ने वीडियो, लिंक और सोशल मीडिया से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा निष्पक्ष जांच की मांग की।

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रहलाद मिश्रा, धनजी तिवारी, मनु दुबे, गोविंद उपाध्याय, आदित्य सैनी, नीतीश दुबे, ज्योति कुमार, दिलीप उपाध्याय, सुशील उपाध्याय और सुमित सिंह सहित कई युवा मौजूद रहे।

← प्रमुख खबरें पढ़ें