मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

नहर किनारे बाइक के साथ मिला युवक का शव, पास में बिखरा था किराना सामान, एफएसएल टीम करेगी जांच।

बक्सर। धनसोई थाना क्षेत्र के मनिया गांव के समीप शुक्रवार की सुबह नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के दुल्फा गांव निवासी गोल्डन कुमार, पिता श्रीनिवास कुशवाहा के रूप में हुई है।

नहर किनारे बाइक के साथ मिला युवक का शव, पास में बिखरा था किराना सामान, एफएसएल टीम करेगी जांच। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। धनसोई थाना क्षेत्र के मनिया गांव के समीप शुक्रवार की सुबह नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के दुल्फा गांव निवासी गोल्डन कुमार, पिता श्रीनिवास कुशवाहा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मृतक की बाइक भी गिरी हुई मिली। वहीं, पास में सरसों तेल, मसाला, प्याज और लहसुन समेत किराना का सामान बिखरा पड़ा था।

सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही धनसोई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है। फिलहाल घटनास्थल पर परिजन नहीं पहुंचे हैं।

पुलिस सड़क दुर्घटना समेत अन्य संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद युवक के घर से निकलने और घटनास्थल तक पहुंचने के संबंध में जानकारी मिल सकेगी। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

← प्रमुख खबरें पढ़ें