बक्सर। जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसपी शुभम आर्य ने बड़ा फेरबदल किया है। बक्सर जिला बल के विभिन्न प्रतिष्ठानों में पदस्थापित और प्रतिनियुक्त कुल 42 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए प्रतिष्ठान में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, मनीष कुमार शर्मा को गंगा ब्रिज टीओपी का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वह औद्योगिक थाना में तैनात थे। वहीं, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार झा को इटाढ़ी से नगर थाना भेजा गया है। धीरज कुमार को नगर थाना से ब्रह्मपुर, कंचन कुमारी को महिला थाना से राजपुर, गुड्डी कुमारी को नगर थाना से डुमरांव तथा शुभम कुमारी को नगर थाना से ब्रह्मपुर थाना में पदस्थापित किया गया है।कविंद्र मालाकार को कृष्णाब्रह्म से मुरार, कुमार केशव को रामदास राय के डेरा से नावानगर, मधुकांत झा को कोरानसराय से नैनीजोर, दिलीप मांझी को नया भोजपुर से राजपुर, वीरेंद्र कुमार को इटाढ़ी से कोरानसराय तथा विजय कुमार को नावानगर से रामदास राय के डेरा में पदस्थापित किया गया है।वहीं, विनोद कुमार यादव को ब्रह्मपुर से नावानगर।
बिगन गहलोत को सिमरी से यातायात थाना, निरंजन कुमार सिंह को डुमरांव से राजपुर, पप्पू कुमार को राजपुर से डुमरांव, राकेश रंजन को ताड़ी से राजपुर तथा रामकुमार रमन को नगर थाना से मुरार थाना भेजा गया है।इसके साथ ही किशोर यादव को मुरार से राजपुर, रामप्रवेश यादव को सिकरौल से बगेन गोला, शत्रुघ्न राम को कोरानसराय से इटाढ़ी, सीताराम यादव को राजपुर से इटाढ़ी, सुनील कुमार को नगर थाना से सिकरौल, अनिल कुमार राज को नावानगर से ब्रह्मपुर तथा अजय प्रसाद को राजपुर से मुरार थाना भेजा गया है।
इसी क्रम में श्यामदेव यादव को सिमरी से नैनीजोर, मनोज कुमार को डुमरांव से नगर थाना, रणवीर कुमार सिंह को नैनीजोर से मुरार, नवीन कुमार को मुरार से नगर थाना, मिथिलेश कुमार को ब्रह्मपुर से नया भोजपुर तथा सहदेव प्रसाद को नगर थाना से नया भोजपुर थाना में पदस्थापित किया गया है।
वहीं, डायल 112 में भी फेरबदल किया गया है। मोहम्मद शाहिद को नया भोजपुर डायल 112 से सिमरी थाना, विनोद कुमार पांडेय को कृष्णाब्रह्म से तिलक राय के हाता डायल 112 में भेजा गया है। इसके अलावा अरविंद कुमार, रजनीश कुमार और रवि कुमार को भी डायल 112 में स्थानांतरित किया गया है।




