बक्सर। माखनभोग हीरो की ओर से मंगलवार को किला मैदान में हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक ग्लैमर एक्स एबीएस की भव्य लॉन्चिंग की गई। समारोह में भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू, अभिनेत्री डिम्पल सिंह समेत कई कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, नगर परिषद की मुख्य पार्षद कमरुन निशा, सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय और माखनभोग हीरो के संचालक सुमित पाहवा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और माता लक्ष्मी की आराधना से हुई। इसके बाद भोजपुरी गीत-संगीत का दौर चला। अपने पसंदीदा कलाकारों को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। कलाकारों की प्रस्तुति पर पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा।
इस दौरान आधुनिक फीचर्स और एबीएस तकनीक से लैस नई ग्लैमर एक्स बाइक को लॉन्च किया गया। कंपनी की ओर से ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संचालक सुमित पाहवा ने सभी अतिथियों और बक्सरवासियों के प्रति आभार जताया।




