मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

फाउंडेशन स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी ‘टेक्निकॉन 14.0’ का आयोजन, 250 मॉडलों से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।

नर्सरी के बच्चों ने अभिभावकों के साथ किया उद्घाटन, कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और वाणिज्य से जुड़े मॉडल किए प्रस्तुत।

फाउंडेशन स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी ‘टेक्निकॉन 14.0’ का आयोजन, 250 मॉडलों से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। फाउंडेशन स्कूल, बक्सर में बुधवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी ‘टेक्निकॉन 14.0-2026’ का आयोजन किया गया।

इसमें कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने करीब 250 वैज्ञानिक मॉडल और परियोजनाओं के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की प्रतिभा प्रदर्शित की। प्रदर्शनी का उद्घाटन नर्सरी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ अनूठे अंदाज में किया। इस पहल ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि अनादि किशोर प्रणामी तथा जीडी मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज के प्रधानाचार्य जेआर चौधरी उपस्थित रहे।प्रदर्शनी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष विज्ञान, स्मार्ट सिटी और रोबोटिक्स से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए।

वहीं, वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने बैंकिंग, कॉमर्स, फाइनेंस, इंश्योरेंस और कंपनी आधारित आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए।विद्यार्थियों ने केवल मॉडल प्रस्तुत ही नहीं किए, बल्कि उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों, कार्यप्रणाली और दैनिक जीवन में उनकी उपयोगिता को भी विस्तार से समझाया। कई विद्यार्थियों ने लाइव प्रयोगों के माध्यम से अपनी परियोजनाओं का प्रदर्शन किया।विद्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार मिश्रा ने विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों से सवाल पूछे और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि अनादि किशोर प्रणामी ने बच्चों को नए प्रयोग करने और नवाचार के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य मनोज कुमार त्रिगुण ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ती हैं। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

← प्रमुख खबरें पढ़ें