मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावियों को किया गया सम्मानित।

बक्सर। जी.डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज, बक्सर में डीएलएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक उपलब्धियों और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावियों को किया गया सम्मानित। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। जी.डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज, बक्सर में डीएलएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक उपलब्धियों और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी प्रशिक्षुओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रदीप मिश्र ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद् अनादि किशोर प्रणामी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने अपने प्रशिक्षण काल के अनुभव साझा किए। सुनीता, रागिनी और कंचन सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने कहा कि संस्थान में मिले मार्गदर्शन और संस्कार उनके भावी शिक्षक जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी हैं।

निदेशक प्रदीप मिश्र ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज के भविष्य का निर्माता होता है। भावी शिक्षकों को ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों के साथ शिक्षा जगत में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। वहीं प्राचार्य डॉ. जे.आर. चौधरी ने प्रशिक्षुओं की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

समारोह में अर्चना, ममता, लकी, प्रियंका, पूजा और नेहा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं अंशु, रागिनी और पूजा की स्वागत गीत एवं छठ गीत की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। मंच संचालन प्रीति कुमारी एवं डॉली कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक सुनील मिश्र ने किया।

मौके पर मनोज त्रिगुण, अरविंद सिंह, प्रकाश मिश्र, निशांत मिश्र, डॉ. अश्विनी कुमार मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्ववर्ती प्रशिक्षुओं में अमित, रामनिवास, विकास, छाया, माधुरी एवं आशिफ इकबाल की भी उपस्थिति रही। समारोह ने प्रशिक्षुओं में नए उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया।

← प्रमुख खबरें पढ़ें