मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

केंद्रीय कारा में अहले सुबह पुलिस-प्रशासन की बड़ी छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप।

सुबह 4:15 बजे खुला जेल का मुख्य फाटक, एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में साढ़े तीन घंटे तक चली सघन तलाशी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान।

केंद्रीय कारा में अहले सुबह पुलिस-प्रशासन की बड़ी छापेमारी, कैदियों में मचा हड़कंप। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। शहर स्थित केंद्रीय कारा में शुक्रवार की अहले सुबह जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी अभियान चलाया। सुबह 4:15 बजे जेल का मुख्य फाटक खुलते ही भारी पुलिस बल ने परिसर में प्रवेश किया। एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से जेल के अंदर कैदियों में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान ट्रैफिक डीएसपी समेत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने अलग-अलग टीमें गठित कर जेल के एक-एक वार्ड, बैरक और अन्य संदिग्ध स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले इस अभियान का समापन सुबह 7:30 बजे हुआ।

तलाशी के दौरान जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं हुआ। वहीं, अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने और सभी वार्डों में लगातार कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।

← प्रमुख खबरें पढ़ें