बक्सर। जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं होने और लगातार जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं दिला पाने के आरोप में एसपी शुभम आर्य ने ट्रैफिक इंचार्ज रितेश कुमार दुबे को निलंबित कर दिया है।
वहीं, उनकी जगह नए ट्रैफिक प्रभारी के रूप में बलवंत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।जानकारी के अनुसार, शहर में लगातार जाम की समस्या को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है। नए ट्रैफिक प्रभारी बलवंत सिंह इससे पहले आरा में थानेदार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे अवर लोक सेवा आयोग में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कुछ दिन पहले ही उन्होंने बक्सर जिले में योगदान दिया है। अब उन्हें शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




