मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

विकसित भारत युवा संसद में अनिश तिवारी बने जिला टॉपर, राज्य स्तर पर करेंगे बक्सर का प्रतिनिधित्व।

बक्सर। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का विषय ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ था।

विकसित भारत युवा संसद में अनिश तिवारी बने जिला टॉपर, राज्य स्तर पर करेंगे बक्सर का प्रतिनिधित्व। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का विषय ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ था। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त निहारिका छवि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम नरेश राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं ने नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर तीन मिनट में अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन में अनिश तिवारी ने प्रथम, अभिषेक सोनी ने द्वितीय तथा अफजल इस्लाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तीनों चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बक्सर का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंत में विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

← प्रमुख खबरें पढ़ें