मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

राज्य संपोषित बालिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।

विज्ञान हमारे दैनिक जीवन और समाज के विकास की आधारशिला है, जिसके बिना आधुनिक जीवन की कल्पना भी असंभव है। • विज्ञान हमें अंधविश्वास से दूर रखकर सबूतों और तर्कों के आधार पर सोचना सिखाता है।

राज्य संपोषित बालिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन। से संबंधित तस्वीर

विज्ञान हमारे दैनिक जीवन और समाज के विकास की आधारशिला है, जिसके बिना आधुनिक जीवन की कल्पना भी असंभव है।• विज्ञान हमें अंधविश्वास से दूर रखकर सबूतों और तर्कों के आधार पर सोचना सिखाता है।

उक्त बाते प्रधानाध्यापक डॉ. कन्हैया प्रसाद राय ने कही। अवसर था प्लस टू राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाध्यापक डॉ. कन्हैया प्रसाद राय, विज्ञान के शिक्षक पवन तिवारी, निवेदिता राय, मेनका कनक, पूर्णिमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर सभी विशेषज्ञ ने जीवन में विज्ञान के महत्त्व क़ो बताया।

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिज्ञा, प्रशंसा सिन्हा, सोनी कुमारी, सृष्टि कुमारी, सृष्टि भारद्वाज, निखत खातून, रिया कुमारी, सौम्या वर्मा, प्रीति कुमारी, मुस्कान कुमारी, सना फ़िरदौस, मनीषा कुमारी, साक्षी कुमारी, अंकिता, आवृति, आराध्या, मेघा, अंकिता, ऋतु, पल्ल्वी और रोजी ने महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत मिशन, ए आई के अनुप्रायोग, ऊर्जा के अनुप्रायोग, जल शुद्धिकरण प्रणाली, ध्वनि तरंगों से आग बुझाने वाला यँत्र, चन्द्रयान, मंगलयान, रोबोट जैसे विषयों पर विज्ञान प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।

सभी प्रतिभागियों क़ो मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन बक्शी विकास एवं धन्यवाद ज्ञापन बृजेश कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं शिक्षकेत्तर कर्मी समेत भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

← प्रमुख खबरें पढ़ें