मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

6 नवंबर को बक्सर पहुंचेंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, ब्रह्मर्षि समाज करेगा भव्य स्वागत।

दलसागर टोल प्लाजा पर होगा अभिनंदन, स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम में प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण।

6 नवंबर को बक्सर पहुंचेंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, ब्रह्मर्षि समाज करेगा भव्य स्वागत। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। मोकामा के विधायक अनंत सिंह आगामी 6 नवंबर, शुक्रवार को सुबह करीब 9:30 बजे बक्सर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर ब्रह्मर्षि समाज बक्सर की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान समाज के लोग दलसागर टोल प्लाजा पर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद विधायक स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्रह्मर्षि समाज बक्सर के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय ने बताया कि विधायक अनंत सिंह निजी कार्य से प्रयागराज जा रहे हैं। इसी क्रम में उनका बक्सर आगमन हो रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके स्वागत के लिए समाज के सदस्यों और समर्थकों को आमंत्रित किया गया है। दलसागर टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटकर उनका अभिनंदन करेंगे। समारोह को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें