बक्सर। शहर के आईटीआई रोड स्थित जेल पईन रोड, वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार को डिज्नीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ किया गया।
बक्सर नगर परिषद की चेयरमैन कमरून निशा, नियमतुल्ला फरीदी, वार्ड पार्षद दीपक सिंह, मेले के प्रोपराइटर डब्बू जी, हरि दुबे, पवन दुबे एवं किस्मत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।मेले में बच्चों, युवाओं और परिवारों के मनोरंजन के लिए कई आकर्षक झूले लगाए गए हैं। इसका मुख्य आकर्षण छिपकली झूला होगा।
आयोजकों के अनुसार, इस तरह के झूले का आनंद बिहार में पहली बार यहां उठाया जा सकेगा। इसके अलावा टावर झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन, मिकी माउस, नाव झूला और भूत बंगला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।




