बक्सर। सूरत से दानापुर जा रही गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में रविवार को एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बक्सर कंट्रोल रूम को महिला की प्रसव पीड़ा की सूचना मिलते ही तत्परता दिखाई गई।
डॉक्टर हरिओम पाठक की सूझबूझ और त्वरित पहल से ट्रेन में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन मुगलसराय से रवाना होने के बाद बक्सर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि ट्रेन में सवार एक गर्भवती महिला तेज प्रसव पीड़ा से छटपटा रही है। सूचना मिलते ही डॉक्टर हरिओम पाठक ने स्टेशन मास्टर से संपर्क किया और ट्रेन को बक्सर स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक रुकवाया।
इसके बाद ट्रेन में ही महिला का सफल प्रसव कराया गया।प्रसव के बाद महिला और नवजात को प्राथमिक उपचार दिया गया।
इसके बाद ट्रेन को दानापुर के लिए रवाना कर दिया गया। महिला को सलाह दी गई कि दानापुर पहुंचने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी और नवजात की स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं।




