मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

जदयू कार्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, ‘अभ्यास’ पुस्तक का हुआ विमोचन।

बक्सर। बक्सर जिला जदयू कार्यालय में शनिवार को लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

जदयू कार्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, ‘अभ्यास’ पुस्तक का हुआ विमोचन। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। बक्सर जिला जदयू कार्यालय में शनिवार को लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया।इस मौके पर भोजपुर जिले के दलीपपुर निवासी आशुतोष पाठक द्वारा लिखित पुस्तक ‘अभ्यास’ का विमोचन जदयू कार्यकर्ताओं ने किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान नेता संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

कार्यक्रम में संजय कुमार सिंह, मोहन चौधरी, जितेंद्र कुमार सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, प्रभु गोंड, पंकज मानसिंहका, संजय चौधरी, श्यामजी वर्मा, रामाशंकर सिंह, अधिवक्ता विनोद सिंह, अधिवक्ता राघवेंद्र कुमार, मार्कण्डेय पटेल, ध्रुव गुप्ता, रोहित वर्मा, दिलशाद हुसैन, मुन्ना चौरसिया, बब्लू शर्मा, नीरज पटेल, नीतीश और शशि यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

← प्रमुख खबरें पढ़ें