बक्सर। पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर सोमवार को शहर के तनिष्क शोरूम में सोने और डायमंड ज्वैलरी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुभ मुहूर्त में सोना खरीदने की परंपरा के चलते बड़ी संख्या में ग्राहक शोरूम पहुंचे।
इस दौरान पूरे महीने के सबसे कम गोल्ड रेट और आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स ने खरीदारों को खूब आकर्षित किया।धनतेरस और दीपावली से पहले खरीदारी के इस विशेष अवसर पर तनिष्क की ओर से ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
इसके तहत गोल्ड ज्वैलरी की खरीदारी पर 301 रुपये प्रति ग्राम की विशेष छूट, मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट तथा डायमंड ज्वैलरी की डायमंड वैल्यू पर 35 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।शोरूम में आकर्षक डिजाइन और बेहतर कीमतों के कारण ग्राहकों ने त्योहारी खरीदारी में रुचि दिखाई। तनिष्क प्रबंधन की ओर से ग्राहकों को शोरूम पहुंचकर पसंदीदा ज्वैलरी की खरीदारी करने और विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने की अपील की गई।
नियम एवं शर्तें लागू।




