मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

राजकुमार साह और इम्तियाज अहमद समेत बिहार के 14 पुलिस अधिकारी बने आईपीएसगृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, बिहार कैडर आवंटित।

बक्सर। बिहार पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 13 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

पुलिस अधिकारी और सम्मान संबंधी चित्रों का कोलाज

बक्सर। बिहार पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 13 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में राजकुमार साह और इम्तियाज अहमद समेत 14 अधिकारी शामिल हैं।अधिसूचना के अनुसार, आईपीएस में पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में कैलाश प्रसाद, संतोष कुमार, राजकुमार साह, कुमारी ममता कल्याणी, मो. मुत्तफिक अहमद, रंजन सिन्हा, इम्तियाज अहमद, अजय नारायण यादव, सतीश कुमार, मो. शिबली नोमानी, कुंदन कुमार, स्मिता सुमन, राकेश कुमार और राजेश कुमार सिंह प्रभाकर के नाम शामिल हैं।

सभी अधिकारियों को बिहार कैडर आवंटित किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, अधिकारियों को एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें निर्धारित प्रशिक्षण भी प्राप्त करना होगा। वही राजकुमार शाह आरा में एएसपी रह चुके हैं।वही इम्तियाज अहमद बक्सर में मुख्यालय डीएसपी भी रह चुके हैं।

← प्रमुख खबरें पढ़ें