बक्सर। बक्सर के विधायक आनंद मिश्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर शनिवार को युवाओं एवं समर्थकों ने बाबा रामेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया।
भाजपा नेता सह युवा समाजसेवी प्रह्लाद मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भगवान महादेव और हनुमान जी की विधिवत पूजा कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया। इस दौरान विधायक के जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में लौटने की प्रार्थना की गई।
प्रह्लाद मिश्रा ने बताया कि विधायक आनंद मिश्रा पिछले कुछ दिनों से टाइफाइड और फ्लू संबंधी समस्याओं के कारण लगातार बुखार सहित अन्य परेशानियों से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण वे सामाजिक, राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ विधानसभा की बैठकों में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बक्सर की जनता और उनके समर्थक विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हवन के दौरान उपस्थित युवाओं ने उनके जल्द स्वस्थ होकर पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच लौटने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में सुशील उपाध्याय, रंजन राय, विकास भारद्वाज, अभय भारद्वाज, देवराज दुबे, दिलीप उपाध्याय, सुमित पांडेय, आयुष तिवारी, बिट्टू पांडेय, पुजारी राम राघवेंद्र जी, सोनू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




